Satna news : कोदो की रोटी खाने से होने लगी उल्टियां, एक ही परिवार के 11 लोग बीमार
साहू परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार की रात कोदो की रोटी खाई थी। खाना खाने के बाद सोते समय परिवार के लोगों के पेट में दर्द और उल्टी होने लगी।

सतना जिले के पिथौराबाद में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें शनिवार को आनन फानन में उचेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
दरअसल, व्यापारी बसंत साहू के परिवार के लोगो ने पुराने कोदो के आटे की रोटी खाई थी। बताया गया कि साहू परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार की रात कोदो की रोटी खाई थी। खाने के बाद सोते समय परिवार के सदस्यों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी, कुछ समय बाद परिवार के सभी लोगों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी, इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घबरा गए। वे सभी पीडि़तों को लेकर आनन-फानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए एडमिट कराया गया।
कोदो की रोटी खाने से रश्मि साहू 35 वर्ष, प्रातुल 17 वर्ष, प्रिंस 15 वर्ष, काजल 18 वर्ष, मनदीप 32 वर्ष, प्रीति 28 वर्ष, उर्मिला साहू 45 वर्ष, प्रीति 15 वर्ष, बसंतलाल साहू 65 वर्ष, सावित्री 60 वर्ष, गणेश साहू 40 वर्ष, को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
एके राय- खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया की एक ही परिवार के 11 सदस्यों को रात में भर्ती किया गया है। मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका है। सभी का इलाज जारी है, और खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications