Satna News: शादी का झांसा देकर लड़के ने बनाया लड़की का अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ये गंदा काम
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। ये सिलसिला सात महीने तक चला। लेकिन जब लड़की का सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार कोटर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय विपिन पांडेय पिता सुशील पांडेय हाल निवासी रीवा को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (2) (N) व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।

युवक ने गलती से युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसके जरिये ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। ब्लैकमेल कर उसने युवती का एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। लगभग 7 माह तक युवती उसकी शिकार होती रही।
इस बीच आरोपी ने लड़की से लगभग 70 हजार तक ले लिए। लेकिन आखिर पीड़िता का धैर्य जवाब दे गया और उसने कोटर थाना में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications