UPSC Result: काजल सिंह और वेदिका बंसल.. एमपी के सतना की दो बेटियों ने यूपीएससी परीक्षा में किया कमाल
UPSC Result: यूपीएससी 2023 की परीक्षा के नतीजों की घोषणा हो गई है। सिविल सेवा परीक्षा-2023 में मध्यप्रदेश से 27 परीक्षार्थियों का चयन हुआ है। इधर सतना की दो बेटियों ने भी बाजी मारी है।
सतना जिले की वेदिका बंसल और काजल सिंह कुशवाह ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा को पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से दोनों परिवार भी गदगद है।

वेदिका बंसल, जो मूल रूप से सतना के जैतवारा की निवासी है। वर्तमान में अपने परिवार के साथ रीवा में रहती हैं। वेदिका ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96वीं रैंक हासिल की है।
वेदिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने गुरु जनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और वे IAS अधिकारी बनकर इस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती हैं।
काजल सिंह कुशवाह सतना जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह कुशवाह की बेटी हैं। ने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर 485वीं रैंक हासिल की है। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी कुछ कमी रह गई है। उनका उद्देश्य यूपीएससी टॉप 10 में आकर IAS अधिकारी बनना है। जिसके लिए वो पुनः प्रयास करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications