Satna News: भाभी संग बिस्तर पर था देवर, बड़े भाई ने देखा और कर दी हत्या, साढ़े 3 साल बाद सुलझी गुत्थी

मृतक जिलानी के बड़े भाई नसीम की पत्नी आयशा से अवैध संबंध थे। बड़े भाई को नाजायज संबंध के बारे में पता चला और उसने छोटे भाई को समझाया, इसके बावजूद उसने भाभी से मिलना बंद नहीं किया।

satna bhabhi relation brother in law

सतना जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। करीब साढे 3 साल पुराने अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। जहां पत्नी से अवैध संबंधों के चक्कर में एक शख्स ने अपने ही सगे भाई की जान ले ली थी।

दरअसल कोटर थाना क्षेत्र के गोरईया गांव में 19 जुलाई 2019 को एक खंडहर में में अधजली लाश मिली थी और लाश के पास एक दस्ताना मिला था लाश को तेजाब डालकर जलाया गया था। पुलिस ने इस घटना में तप्तीस सुरू की थी। मगर हत्यारे इतने शातिर थे कि पुलिस को इस हत्याखण्ड के राज खोलने 3 साल से ज्यादा का समय लगा। हालकि अब पुलिस ने इस हत्याकांड का राज खोल दिया। हत्यारे कोई और नही बल्कि मृतक युवक का सगा भाई भाभी और जीजा निकले। मृतक का अपनी भाभी से नाजायज सम्बंध थे और समझाने के बाद भी मृतक अपनी हरकत से बाज नही आया। आखिरकार भाई ने कुल्हाड़ी मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी और फिर भाभी और जीजा मिलकर लाश को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने इस मामले ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

Recommended Video

    भाभी संग बिस्तर पर था देवर, बड़े भाई ने देखा और कर दी हत्या, साढ़े 3 साल बाद हुआ खुलासा

    23 जुलाई 2019 को गोरईआ गांव के पोताधाम मंदिर के पास खंडहर में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। मृतक के शरीर को तेजाब से जलाया गया था। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद जिलानी के रूप में हुई, जो 19 जुलाई से लापता था। चार दिन बाद युबक का शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला था। पुलिस को घटनास्थल के पास एक गलप्स मिला, जो आधा जला हुआ था। पुलिस जांच में सुराग मिले कि धारदार हथियार से हत्या कर शव को तेजाब से जलाया गया था, लेकिन हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला।

    कुछ दिनों तक पुलिस हाथ-पैर मारती रही लेकिन पुलिस कातिल तक नहीं पहुंच पाई। अब साढ़े तीन साल बाद पुलिस फिर सक्रिय हुई और इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया। कोटर थाना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि परिजनों ने की थी और गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या का शक जताकर पुलिस को गुमराह करते रहे। आखिरकार इस हत्याकांड का राज खुल गया।

    दरअसल बड़े भाई उसकी पत्नी और जीजा ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक मृतक जिलानी के अपने बड़े भाई नसीम की पत्नी आयशा से अवैध संबंध थे। बड़े भाई को नाजायज संबंध की भनक लग गई और उसने छोटे भाई को समझाया, इसके बावजूद उसने मृतक भाभी से मिलना नहीं छोड़ा। 19 जुलाई की दोपहर मृतका और भाभी आपत्तिजनक हालत में मिले। ऐसे में बड़े भाई नशीम ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फिर उसने अपनी पत्नी आयशा और जीजा हलीम के साथ मिलकर शव को खंडहर में छिपा दिया।

    साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को तेजाब से जलाया गया, लेकिन शव के पास मिला गलप्स राज खोल दिया। साढ़े तीन साल बाद हत्यारों तक पहुंची पुलिस और आरोपी जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया है। वही पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+