Satna News: सीने पर बरसती रहीं गोलियां, फिर भी आतंकियों को मार गिराया, अब शौर्य चक्र से नवाजा गया जांबाज
Satna News: विंध्य के सपूत के शौर्य और बलिदान को सम्मानित किए जाने के अवसर की तस्वीरें भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की गईं हैं।

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के शहीद कर्णवीर सिंह अपने अदम्य साहस के लिए 'शौर्य चक्र' से सम्मानित हुए। शहीद कर्णवीर के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह और मां मिथलेश कुमारी सिंह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए। नक्सली मुठभेड़ में शहीद कर्णवीर को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।
शांति काल में असाधारण शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में प्राण गंवाने वाले कर्णवीर सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।
विंध्य के सपूत के शौर्य और बलिदान को सम्मानित किए जाने के अवसर की जानकारी भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। गौरतलब कि शहीद कर्णवीर सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के देवमऊ दलदल में उनका जन्म हुआ था। पूरा परिवार सतना शहर के वार्ड नंबर 22 उतैली में रहते हैं।
वर्ष 2017 में सूबेदार पद पर भर्ती हुए कर्णवीर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के जांबाज सदस्य थे। जम्मू कश्मीर के शोपियां में 20 अक्टूबर 2021 को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्णवीर शहीद हो गए थे। पूरी रात चली मुठभेड़ के दौरान कर्णवीर के सिर और सीने पर गोली खाई थी। उन्होंने दो आतंकी को ढ़ेर भी किया था। उनके गृह देवमऊ दलदल में स्थित सरकारी विद्यालय का नाम सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार शहीद कर्णवीर के नाम से किया जा चुका है।
Recommended Video

-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications