Satna News : विवाह समारोह में रेलवे का खास इंतजाम, उचेहरा स्टेशन पर रुकेगी 4 जोड़ी ट्रेनें
सतना जिले में ताम्रकार समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मलेन के लिए उंचेहरा स्टेशन पर 4 जोड़ी रेलगाड़ियों को रोका जाएगा। यह नियम 6 दिसंबर तक लागू रहेगा।
Satna news : सतना जिले में ताम्रकार समाज के दो दिवसीय सामूहिक आदर्श विवाह सम्मलेन एवं परिचय सम्मेलन के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पीतल नगरी उंचेहरा स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों को अस्थाई ठहराव दिया है। यह सुविधा गुरुवार से 6 दिसंबर तक रहेगी। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव जानकारी देते हुए बताया कि एक वृहद सामाजिक समारोह में काफी तादाद में आने वाले लोगों की मांग पर रेल प्रशासन ने 4 जोड़ी ट्रेनों का पीतल नगरी उंचेहरा स्टेशन पर अस्थाई तौर से ठहराव देने का निर्णय लिया है इस सामूहिक विवाह सम्मलेन के दौरान गुरुवार 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2022 तक पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट और गुजरने वाली 4 जोड़ी ट्रेन चित्रकूट, सारनाथ, महाकौशल, और बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर ट्रेन को उंचेहरा स्टेशन पर 2-2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।
इन रेलगाड़ियों का होगा ठहराव

1- गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 19:13 - 19:15 बजे तथा वापसी में गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का उचेहरा रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 07:18 - 07:20 बजे तक है।
2- गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 03:48- 03:50 बजे तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 23:33/23:35 बजे तक रहेगा।
3- गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 02:23/02:25 बजे तथा वापसी में गाड़ी क्रमांक 15206 जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 23:18/23:20 बजे तक रहेगा।
4- गाड़ी क्रमांक 12189 जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 20:20/20:22 बजे तथा वापसी में गाड़ी क्रमांक 12190 निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान टाइम 05:18/05:20 बजे तक रहेगा।











Click it and Unblock the Notifications