Satna news : इलाज कराने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ठंड के चलते आशंका जताई
सतना जिला अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक ठंड लगने से उसकी मौत हुई है।

सतना जिले में सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। आलम यह है कि हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। वहीं, कई जगहों पर कड़ाके की ठंड जानलेवा बनने लगी है। शहर में कड़ाके की ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है।
मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है। कैमा निवासी 37 वर्षीय देवीदीन चौधरी को परिजन ऑटो से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। अस्पताल पहुंचने पर ऑटो से उतरते समय उसका पैर फिसल और उसकी मौत हो गई।
जानकारी देते हुए मृतक के जीजा राजकुमार चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले उसे खांसी हुई थी, वह घर में टहल रहा था, उसका इलाज कराने के लिए परिजन ऑटो से अस्पताल ले गए थे. मृतक ऑटो में बैठा था और अच्छी हालत में चल रहा था। अस्पताल पहुंचने पर जैसे ही वह ऑटो से नीचे उतरने लगा तो गिर गया, गिरने से कोई चोट नहीं आई थी, लेकिन अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजन उसे डॉक्टरों के पास ले गए, फिर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठंड की वजह से मौत होने की आशंका जताई है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications