Satna news : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई बेटी, पिता ने दी खौफनाक सजा
Satna news : जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की मौत में सतना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता को उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जहां नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई और हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था। दरअसल नाबालिक को मोहल्ले के एक युवक से प्रेम था और दोनों को किशोरी की माँ ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा लिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
घटना के महज 12 घण्टे के बाद नाबालिग की लाश घर के पास ही एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। परिवार वाले डांट के बाद आत्महत्या करार दे रहे थे और पुलिस भी प्रथम दृष्टि में सुसाइड मानकर जांच कर रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने का खुलासा हुआ है। पुलिस की शक की सुई पिता पर घूमी और पूछताछ में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने ही अपनी बेटी का हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

परिजनों ने मनगढ़ंत कहानी बताई
सतना जिले के ग्राम पंचायत पटनी में शनिवार 5 नवंबर की सुबह 17 वर्षीय किशोरी की लाश घर के पास ही एक पेड़ में लटकती मिली। परिवार वालों के मुताबिक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और जो मनगढ़ंत कहानी बताई उसपर पुलिस को भी विश्वास हो गया। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार शाम युवती घर में अकेली थी और जब परिजन घर वापस लौटे तो लड़की और मोहल्ले का लड़का आपत्तिजनक हालत में घर के अंदर थे, दोनों को प्यार करते लड़की की मां ने देख लिया और दोनों को जमकर डांट लगाई।

दोनों प्रेमालाप करते पाए गए
नाबालिक युवाक भाग निकला और फिर सुबह लड़की की लाश पेड़ में लटकती मिली। मृतिका की मां की माने तो लड़की ने माता पिता की डांटने से आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और थाना मझगंवा पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम हाउस भेजा। जहां डॉक्टरों की टीम में पोस्टमार्टम किया, पुलिस भी युवती द्वारा आत्महत्या करने की बात मानकर जांच शरू की मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या आया।

पिता ने हत्या की बात कबूली
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच सुरू की और शक के आधार पर पिता रमेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर कातिल पिता ने बेटी की हत्या की बात कबूली। शुक्रवार को ही पिता ने पहले लड़की को लात घूसों से मारपीट की और लड़की जान बचाकर भागी। पिता ने पीछा कर खेत में अपनी ही लड़की की रस्सियों से गला घोंटा और आत्महत्या का रूप दिया। कातिल पिता को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications