Satna news : 'माई की रसोई' में रहना खाना फ्री, मां शारदा दर्शन के साथ मिलेगा प्रकृति का आनंद
Maihar Devi Temple : ट्रिप प्लान करने के बाद अगर आप एसी कमरों में ठहरने के लिए ऐसी जगह देख रहे हैं, जो आपके बजट से ऊपर न जाए, तो चलिए आज हम आपको उस दर्शनीय स्थल के बारे में बताते हैं, जहां आप मुक्त में रह सकते हैं। इस जगह पर आपका एक भी पैसा नहीं लगेगा, साथ ही इस स्थान पर फ्री में खाना, और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

माई की रसोई में सब कुछ मुफ्त
मैहर में मां की रसोई भक्तों को खिला रहा है मुफ्त भोजन। मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मां शारदे (मैहर) शक्तिपीठ धाम में श्री गुरु काऋष्णि मां सेवा संस्थान, श्री शारदा शक्ति पीठ मैहर द्वारा माई की रसोई 7 जनवरी 2019 से मात्र पांच किलो हलवा के साथ शुरू की गई थी। जो धीरे धीरे बढ़कर स्वादिष्ट व्यंजनों में परिवर्तित हो गईl आज यहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन मां शारदा का दर्शन करने आते हैं और भरपेट मुक्त भोजन पाकर संतुष्ट होते हैं।
संस्थान के प्रमुख सेवक पंडित धीरज पांडे के कुशल प्रबंधन में बगैर लहसुन-प्याज के 12 प्रकार से भी अधिक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वालों से लेकर खाना परोसने वाले, साफ-सफाई करने वाले यहां कार्यरत हैं। ये सभी सुबह से लेकर रात के 10 बजे तक श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहते हैंl

मैहर की माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर
मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर की माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां पहुंचने वाले भक्तों के लिए मां शारदा मंदिर की सीढ़ियों के ठीक पास निशुल्क प्रसाद का वितरण किया जाता है। मंदिर की सीढ़ियों के नीचे लगे प्रसाद के पंडाल में प्रसाद का वितरण दोपहर 11 बजे से रात 01 बजे तक मुक्त किया जाता है और श्रद्धालु यहां पर बैठकर महाप्रसाद ग्रहण भी कर सकते हैं। यहां महाप्रसाद में हर दिन भक्तों को अलग अलग प्रसाद वितरण किया जाता है।

इस प्रकार से मिलता है भोजन
मां शारदा धाम में कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे और भूखा न लौटे इस उद्देश्य से मैहर रेलवे स्टेशन के ठीक पास 'माता की रसोई' भी मंदिर के महंत जी के द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें दोपहर 11 बजे से रात 1 बजे तक माता के दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसाद वितरण किया जाता है। यहां रोजाना श्रद्धालुओं को 2 प्रकार की सब्जी, रोटी, दाल, चावल, चटनी, सलाद, और मीठे में हलवा वितरण किया जाता है। श्रद्धालु जरुरत के हिसाब से यहां से खाना पैक भी करा सकते हैं वो भी

एसी नॉन एसी कमरों में रुकने की व्यवस्था
इतना ही नहीं माता की रसोई पर मौजूद समाजसेवी पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर के महाराज जी के द्वारा श्रद्धालुओं के रुकने के लिए एक स्थान भी बनवाया है जिनमें नॉन एसी और एसी दोनों ही तरह के रूम हैं और ये रूम भी बुकिंग पर श्रद्धालुओं को मुक्त प्रदान किए जाते हैं। जिससे कि माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर 62324511 फोन कर भक्त पहले से बुकिंग कर सकते हैं।

स्वेच्छा से कर सकते हैं दान
माता की रसोई पर मौजूद पदाधिकारी ने जानकारी दी कि बीते करीब 5 वर्षों से माता की रसोई का मुक्त संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ रोजाना काफी संख्या में माता के भक्त उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता की रसोई से भोजन बिलकुल मुक्त उपलब्ध कराया जाता है और जो भी भक्त अपनी इच्छा से कुछ देना चाहता है उसे 'माता की रसोई' में ही उपयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications