Satna News: सतना की अनाथ बच्ची अब महाराष्ट्र में पलेगी, लावारिस मिली बच्ची को मिला मां का आंचल
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मां-बाप के प्यार से वंचित लावारिस 3 माह की नवजात बच्ची को मां-बाप का साया मिल गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सार्थक प्रयासों सेे महाराष्ट्र के बुल्डाना निवासी दम्पति ने गोद ले लिया। इस मासूम बच्ची को अब प्यार की थपकीया मिलने का सहारा बन गया है। बच्ची को गोद लेने के बाद दंपत्ति काफी खुश नजर दिखे।
मैहर के एक छोटे से गांव के मंदिर में तीन महीने पहले नवजात बच्ची लावारिस मिली थी। प्रशासन ने लावारिस मिलने के बाद बच्ची के माता पिता की खोज की थी। पता नहीं चलने पर इसे लावारिस घोषित करते हुए सतना के अनाथ आश्रम मातृछाया को सौंप दिया गया था।

महाराष्ट्र के दंपती ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस बच्ची को गोद ले लिया है। जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने कोर्ट की जगह अनाथ आश्रम पहुंच कर गोद देने की प्रक्रिया पूरी करवाई। दंपती में पति पुणे में एक फॉर्मास्यूटीकल कंपनी में मैनेजर हैं।
मातृछाया संचालक मंडल सदस्य प्रदीप सक्सेना की जानकारी अनुसार गुरुवार को भी एक बच्ची को महाराष्ट्र के ही बुल्डाना निवासी दंपती को गोद देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंत तक तीन और मामले गोद लेने के पूरे हो जाएंगे। माह के अंत तक तीन और बच्चों के गोद देने के आदेश हो जाएंगे।
मातृछाया के दो बच्चे जनवरी माह में अमेरिका जाएंगे। इनमें एक बच्ची जो एक साल की है। उसके दिल में छेंद था। उसका आपरेशन कराया गया है। एक अन्य बच्ची भी अमेरिका में गोद जा रही है। उसका एक पैर छोटा है और पैर में चार उंगलियां हैं। इनकी प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications