Satna News: पानी से भरे टब में खेल रहा था बच्चा, दम घुटने से हुई मौत, मां ने देखा तो परिवार में मचा कोहराम
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 साल के एक मासूम बच्चे की पानी से भरे टब में गिर जाने से मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।
हालांकि पता चलने पर परिजन मासूम को लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था। इलाके में जिस किसी को भी हादसे का पता चला तो वह सन्न रह गया।

जानकारी अनुसार, मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बिछियन में रविवार की दोपहर घर के अंदर रखे पानी के टब में डूबने से 4 साल के बच्चा सत्यम सिंह पिता विजय सिंह गोंड की मौत हुई है।
परिजनों के जानकारी मुताबिक दोपहर के समय सत्यम घर पर ही खेल रहा था। उसकी मां और अन्य परिजन घर के कामकाज में व्यस्त थे। काफी समय तक जब सत्यम की कहीं कोई आहट नहीं मिली तो माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू कर दिया।
इसी दौरान मासूम सत्यम घर के अंदर ही रखे पानी से भरे टब में डूबा हुआ था। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications