Satna News: सतना सेंट्रल जेल में बंद कैदी बना दूल्हा, बाराती बने पुलिस के जवान
सतना पुलिस आरोपी को लेकर नादान देहात के करवा गांव पहुंची। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दूल्हे का विवाह संपन्न हुआ। 17 मई की तड़के सुबह दूल्हे की विदाई रस्म पूरी हुई। जिसके बाद पुनः 6 बजे दूल्हे को जेल भेज दिया गया।

Recommended Video
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले मे आज अनोखी शादी देखने को मिली हैं। इस अनोखी शादी में आरोपी दूल्हा बना है औऱ वर्दीधारी बाराती बन कर पहुचे हैं। पुलिस की अभिरक्षा में गाजे बाजे और डीजे की धुन में बारात दुल्हन लेने मैहर के ग्राम करुआ पहुंची जहा पर जयमाल डालकर विवाह संपन्न करवाया गया।
मामला सतना जिले के मैहर का हैं जहां पर मैहर जनपद अंतर्गत आने वाले करुआ ग्रांव में एक बारात पहुची जिसमे दूल्हा आरोपी था और सतना पुलिस बाराती रही।
सतना जिले के विक्रम चौधरी निवासी सतना जो कि अपने पिता के साथ 34/2 के आरोप में 14 मई को कोलगवा पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया था जहां से पिता पुत्र को जेल भेज दिया गया था। विक्रम चौधरी की शादी पहले से करुआ निवासी रामनरेश की पुत्री के साथ पहले से तय थी जिसकी बरात 16 मई को मैहर के ग्राम करुआ आनी थी आरोपी विक्रम चौधरी न्यायालय में आवेदन दिया और माननीय न्यायालय ने पहले से तय शादी को हरी झंडी देते हुए टीआई,एसआई,एएसआई मुंशी व 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 की टीम के साथ में विक्रम को बरात के साथ मैहर के लिए रवाना किया।

विक्रम की बारात गाजे बाजे के साथ डीजे में पारिवारिक सदस्यों द्वारा जमकर नाचते गाते बारात दुल्हन लेने के लिए चल दी लड़की के पिता ने बारात का स्वागत किया और खुशी जाहिर की माननीय न्यायालय व पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया की मेरी बिटिया की शादी हसी खुशी के साथ संपन्न हुई साथ में ये भी बताया की मुझे नही पता था कि लड़का शराब के कारोबार में संलिप्त है।

विक्रम चौधरी अपनी शादी होने से खुश नजर आ रहा था और खुश भी क्यों न हो उसकी शादी एक अनोखी शादी हो रही थी जिसमे 8 पुलिस अधिकारी उसके बारात में उसकी अभिरक्षा के लिए तैनात थे विक्रम ने माननीय न्यायालय व पुलिस का धन्यवाद के साथ आभार जताया।












Click it and Unblock the Notifications