Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP में आज से चलेगा पोलियो अभियान, इन जिलों में 4.71 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक

Pulse Polio Campaign: सतना जिले में स्थापित 2622 बूथों में 3 लाख 60 हजार 799 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। आज 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल द्वारा तैयारियों की जानकारी देते हुये बताया कि जिले में कुल 2622 बूथ बनाये गये है।

Pulse Polio Campaign

जिसमें ट्रांजिट बूथ 74, मोबाइल बूथ 46 इस प्रकार जिले में कुल 2742 टीमें बनाई गई हैं। इस अभियान में 282 पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में कुल 5658 कार्यकर्ता अभियान की सफलता के लिये कार्य करेंगें, इन तीन दिनों में प्रथम दिन बूथ में प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी। छूटे हुये बच्चों को टीम द्वारा घर-घर जाकर दूसरे एवं तीसरे दिन पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी।

मैहर जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 11 हजार 942 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जायेगी

मैहर जिले में 8 से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान के पहले दिन 8 दिसंबर को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी।

पहले दिन पल्स पोलियो की दवाई से वंचित रहने वाले बच्चों को अगले दिन 9 एवं 10 दिसंबर को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान के दौरान मीजेल्स रुबेला के लक्षणों वाले बच्चों को भी चिन्हित किया जायेगा।

कलेक्टर ने अंतर्विभागीय समन्वय के लिये प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मैहर राजेन्द्र बांगरे को निर्देशित किया है कि पल्स पोलियो अभियान में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें, सहायिकायें भी टीकाकरण दलों का आवश्यक सहयोग करेंगी। अभियान के संचालन के लिये कुल 968 टीकाकरण बूथ बनाये गये है।

जिनमें अमरपाटन में 255, रामनगर 280, मैहर में 433 बूथ शामिल है। इसी प्रकार 38 ट्रांजिट बूथ और 13 मोबाइल टीमें भी बनाई गई है। कुल टीमों की संख्या 1013 रहेगी। जिनमें 2026 कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुपर वीजन के लिए 108 सुपरवाइजरों की डयूटी लगाई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+