MPBSE MP Board 10th, 12th Exam 2024: एमपी बोर्ड इंटर, हाईस्कूल परीक्षा की तिथियां घोषित, 5 फरवरी से एग्जाम

MP Board Examination 2024:

MP Board Examination 2024: एमपी बोर्ड 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से घोषित किए गए टाइम टेबिल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ होंगी।

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं पिछली सालों की तुलना में इस बार एक महीने पहले हो जाएंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबिल घोषित कर दिया गया है। नए टाइम टेबिल के अनुसार इस बार परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित होंगी। एमपी बोर्ड ने इसके पीछे की वजह विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव बताया है। दरअसल चुनाव के दौरान टीचरों की ड्यूटी रहती हैं और विद्यालयों को भी चुनाव में मतदाता केंद्र बनाया जाता है।

MP Board 10th and 12th Board Exams Time Table:

10वीं बोर्ड का टाइम टेबिल

1- सोमवार- 5 फरवरी 2024 - हिंदी
2 - बुधवार- 7 फरवरी 2024 - उर्दू
3 - शुक्रवार - 9 फरवरी 2024 - संस्कृत
4 - मंगलवार - 13 फरवरी 2024 गणित
5- गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
6- सोमवार - 19 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
7- गुरुवार - 22 फरवरी 2024 - विज्ञान
8- सोमवार - 26 फरवरी 2024 - सामाजिक विज्ञान
9- बुधवार - 28 फरवरी 2024

12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबिल

1 - 6 फरवरी 2024 मंगलवार- हिंदी
2 - 08 फरवरी 2024 - गुरुवार- अंग्रेजी
3 - 10 फरवरी 2024 - शनिवार - ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
4 - 12 फरवरी 2024 - सोमवार - फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंव फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
5- 13 फरवरी 2024 - मंगलवार - मनोविज्ञान
6- 15 फरवरी 2024 - गुरुवार - बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
7 - 16 फरवरी 2024 - शुक्रवार बायलॉजी
8 -17 फरवरी 2024 - शनिवार - इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
9 - 20 फरवरी 2024- मंगलवार - - संस्कृत
10 - 21 फरवरी 2024 - बुधवार - केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्यन, एलीआफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग पेटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान।
11- 23 फरवरी 2024- शुक्रवार - - समाज शास्त्र
12 - मंगलवार - 27 फरवरी 2024 - मेथमेटिक्स
13 - बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSFQ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
14 - गुरुवार - 29 फरवरी 2024 - राजनीति शास्त्र
15 - शनिवार - 02 मार्च 2024 - भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
16- सोमवार - 04 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
17- मंगलवार - 05 मार्च 2024 - उर्दू, मराठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+