MP Election: क्या मां शारदा की नगरी में फिर वापसी कर पाएगी भाजपा, या 2023 में होगा कांग्रेस का दबदबा?

MP Election 2023:

MP Election 2023: सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। जहां 2018 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। 2018 में बीजेपी से नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी को लगभग तीन हजार वोटो के अंतर से हराया था।

मैहर विधानसभा सीट सतना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं गणेश सिंह जो बीजेपी से हैं। उन्होंने कांग्रेस के राजा राम त्रिपाठी को लगभग 23 हजार वोटो से हराया था।

MP Maihar Assembly Seat

मैहर विधानसभा सीट में साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस के नारायण त्रिपाठी ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2016 में हुए उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने।

लगभग 2.12 लाख मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में ब्राह्मणों का वोट निर्णायक माना जाता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। मैहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नारायण त्र‍िपाठी ने 54877 मत ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के श्रीकांत चतुर्वेदी को 51893 वोट मिले है। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मनीष पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें 33 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

जातीय समीकरण: पटेल कुशवाहा व ब्राह्मण, जाति के मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।इसके अलावा मुस्लिम व अन्य पिछड़ा वर्ग का असर रहता है।पार्टियां टिकट का वितरण भी जातिगत समीकरणों को देखकर करती हैं।

कुल मतदाता - 227885
मतदान केंद्र - 291
महिला मतदाता - 108322
पुरुष मतदाता - 119563

कब किस पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव जीता

2018 भाजपा नारायण त्रिपाठी
2013 कांग्रेस नारायण त्रिपाठी
2008 भाजपा मोतीलाल तिवारी
2003 एसपी नारायण त्रिपाठी
1998 कांग्रेस वृन्दावन बड़गैंया
1993 कांग्रेस मथुराप्रसाद पटेल
1990 जेडी नारायण सिंह
1985 निर्दलीय लालजी पटेल
1980 कांग्रेस विजय नारायण
1977 जेएनपी नारायण सिंह

चुनौतियां
1- अधूरे वादे और असंतोष बड़ा मुद्दा है।
2- बड़े नेताओं का अभाव, संगठन को एक करना चुनौती। 3- गुटबाजी पर नियंत्रण नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+