MP Election 2023: अमरपाटन में सड़कों का जाल तो बिछा पर सिंचाई सुविधाओं की दरकार

MP Amarpatan Vidhan Sabha: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण जबलपुर के बरगी बांध से नहर तो पहुंचा दी। लेकिन वर्षों बाद भी नर्मदा का पानी अमरपाटन तक नहीं पहुंच सका।

MP Amarpatan Vidhan Sabha:

MP Amarpatan Vidhan Sabha: विंध्य क्षेत्र के अमरपाटन विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। विधानसभा क्षेत्र के आस-पास काफी पर्यटक स्थल हैं। इनमें मार्कन्डेय आश्रम, मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी और मां शारदा देवी मंदिर और आदि प्रमुख हैं। लेकिन यह विधानसभा विकास में काफी पिछड़ी हुई है। सन 1980 में एक अखबार के एजेंट और संवाददाता के रूप में सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले रामखेलावन पटेल अमरपाटन के विधायक और शिवराज सरकार में राज्यमंत्री हैं।

अमरपाटन विधानसभा सीट पर भाजपा- कांग्रेस के उम्मीदवार बारी-बारी से चुनाव जीतते आए हैं। वर्ष 1957 में रामहित गुप्ता भारतीय जनसंघ से पहली दफा चुनाव जीते थे। वहीं वर्ष 1962 में कांग्रेस के गुलशेर अहमद ने विजय हासिल की थी।

वर्ष 2008 में पहली बार यहां से रामखेलावन पटेल निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2013 में कांग्रेस के राजेंद्र कुमार सिंह को जनता ने मौका दिया। लेकिन वर्ष 2018 में रामखेलावन को फिर जनता ने जिता कर विधानसभा भेजा तो इस बार शिवराज सरकार में पटेल राज्यमंत्री बनाए गए। इस सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हुए हैं। जिसमें से 7 बार कांग्रेस, पांच बार भाजपा और दो बार भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार जीते हैं।

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को जाति फैक्टर से काफी समर्थन मिलता है। इस विधानसभा के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। अब ऐसे में यहां भाजपा अगला चुनाव शिवराज-मोदी फैक्टर के साथ लड़ सकती है। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता राजेंद्र सिंह अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। चार बार के विधायक रह चुके राजेंद्र सिंह क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजेंद्र सिंह की ये सक्रियता रामखेलावन पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी या जनता फिर रामखेलावन पर भरोसा जताएगी ये तो 2023 के चुनाव में ही पता चलेगा।

इस विधानसभा सीट में मतदाता की कुल संख्या 2 लाख 6 हजार 121 है। यहां पटेल-ब्राह्मण मतदाताओं का दबदबा है। ब्राह्मण वोट 50 हजार के लगभग हैं। तो 45 हजार वोटर ओबीसी वर्ग के हैं। इनमें कुशवाहा और पटेल शामिल हैं। 35 हजार आदिवासी वर्ग और 20 हजार वोटर चौधरी समाज के भी वोट हैं। 15 हजार गुप्ता, अग्रवाल और जैन समाज के मतदाता हैं। तो वहीं 10 हजार क्षत्रिय मतदाता हैं। इसके अलावा 10 हजार विश्वकर्मा और पांच हजार मुस्लिम मतदाता भी हैं।

क्षेत्र में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है।कामकाज के लिए यहां आज भी लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। अमरपाटन में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद दी हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं खुद ही वेटिंलेटर पर हैं। यहां के अस्पताल में एक महिला डॉक्टर नहीं है। प्रसूताओं को डिलीवरी के लिए सतना या रीवा जाना पड़ता है।

विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन
- कुल मतदाता- 231716
- पुरुष-121205
- महिला- 110511

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+