किस्मत की धनी प्रतिमा बागरी, पहली बार विधायक बनी मंत्री की ली शपथ, ऐसे लिखी गई स्क्रिप्ट, इनसाइड स्टोरी

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की रैगांव विधानसभा सीट से पहली बार विधायक का चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को मोहन कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है।

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की नई सरकार में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में सतना को भी प्रतिनिधित्व मिला है। सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल कर पहली बार विधायक बनी प्रतिमा बागरी को मोहन कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के सतना ज़िला संगठन की महामंत्री प्रतिमा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा को लगभग 36 हजार वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया था। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली रैगांव विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में प्रतिमा को हार का सामना करना पड़ा था, बल्कि बीजेपी को अपनी सीट भी गंवानी पड़ी थी।

Pratima Bagri Minister of State Satna

उपचुनाव में हार के बावजूद विधानसभा में प्रतिमा की सक्रियता में कोई कमी नहीं आई। वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं और जनता के सुख- दुख में सहभागी बनती रहीं। नतीजतन 2023 के चुनाव में रैगांव के लोगों ने उन्हें इस कदर स्नेह- समर्थन दिया कि मतगणना के पहले ही राउंड से प्रतिमा ने ऐसी बढ़त बनाई कि कभी पीछे पलट कर देखने की नौबत ही नहीं आई। प्रतिमा ने सतना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 7 सीटों पर जीते प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे अधिक वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

रैगांव विधानसभा सीट से प्रदेश मंत्रिमंडल की सदस्य बनने वालीं प्रतिमा दूसरी विधायक हैं। जबकि सबसे कम उम्र में मंत्री पद की शपथ लेने वाली वो जिले की पहली विधायक हैं। इनके पूर्व रैगांव सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जुगुल किशोर बागरी भी शिवराज मंत्रिमंडल में जल संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

एमएसडब्ल्यू से मास्टर डिग्री और लॉ से एजुकेशन की डिग्री हासिल करने वाली 35 वर्षीय प्रतिमा के पिता जयप्रताप बागरी और मां कमलेश बागरी एक ही कार्यकाल में सतना जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। प्रतिमा के पति संदीप सिंह बागरी व्यवसायी हैं। प्रतिमा के मंत्री बनने की खबर मिलने के बाद उनकी ससुराल और मायके में जश्न का माहौल है। समर्थक- कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+