Satna News: राज्यमंत्री रामखेलावन ने विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण
Satna News:
Satna News: मध्य प्रदेश के पूरे प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने शनिवार को रामनगर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुलवार गुजारा, नौगवां, खोमरहा, सुआं सगरा टोला, छिरहाई एवं अरगट और जिगना में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग 3 करोड़ 5 लाख रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
विकास पर्व के माध्यम से राज्यमंत्री पटेल ने ग्राम पंचायत सुआ में पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्मित होने वाली लगभग 2.10 किलोमीटर लंबाई की 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली भीषमपुर मार्ग से सगरा टोला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन तथा ग्राम पंचायत नौगाव नंबर 4 में बने 7 लाख 80 हजार की लागत के आंगनबाड़ी भवन, 3 लाख 33 हजार रूपये की लागत से बने कचरा सेड, 4 लाख 31 हजार रूपये लागत की पीसीसी सड़क, 3 लाख 43 हजार रूपये लागत के सार्वजनिक शौचालय सहित लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

राज्यमंत्री पटेल ने ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वर्तमान में 54 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। आगे और भी 20 से 25 सड़कों की स्वीकृति के लिए मैं प्रयासरत हूं।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि सड़कों किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मुख्य संवाहक के रूप में होती है। जो विकास की मुख्य धारा से जोड़ती है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, कालिका पटेल, रामसुशील पटेल, महेश द्विवेदी, नरेंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications