Harsh Singh Death: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हर्ष सिंह का निधन,प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

Harsh Singh Death: मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह अब नहीं रहे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे।

शनिवार 16 मार्च को उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। स्वर्गीय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री श्री सिंह विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह के पिता थे।

Former MLA Harsh Narayan Singh passes away

कौन है हर्ष सिंह

रामपुर बघेलान सीट से पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह पहली बार 1980 में रामपुर बघेलान से विधायक चुने गए और फिर कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते। हर्ष सिंह के दादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे और आजादी के लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+