Satna News: महिला को मुंह में दबाकर भाग रहा था तेंदुआ, युवक ने संघर्ष कर बचाई जान, दोनों हुए जख्मी
Satna Panther Attack: रामनगर थाना क्षेत्र के गौहनी गांव के पास जंगल में तेंदुए ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इनमें से एक महिला तो भागने में सफल रही लेकिन शीला कोल नाम की महिला उसके चंगुल में फंस गई।

Satna Panther Attack: मध्यप्रदेश के सतना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक तेंदुए ने दो महिलाओं पर हमला करते हुए एक महिला को अपना शिकार बनाने की भरपूर कोशिश करता रहा। तेंदुए के जबड़े और पंजे में महिला की सांस अटकी रही। इस दौरान युवक की नजर पड़ी अपनी जान में खेलकर बामुश्किल जान बचाई लेकिन दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आदमखोर तेंदुआ महिला का हाथ बुरी तरह नोच खाया।
मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गौहानी जंगल का है। जहां तीन लोग लकड़ी काटने गए हुए थे। तभी लकड़ी काट रही दो महिलाओं पर तेंदुए ने हमला कर दिया एक महिला भागने में कामयाब रही। लेकिन शीला कोल नाम की महिला चंगुल में फंस गई चीख-पुकार सुनने पर सुरेश कोल ने उसे बचाने की कोशिश की वह भी तेंदुए का शिकार हो गया। तेंदुए ने शीला कोल का दाहिना हाथ बुरी तरह नोच खाया। उधर सुरेश को भी गंभीर चोटें आई हैं।
चीख-पुकार सुनकर गांव वालों ने शोर मचाया और उस तरफ दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को देवराजनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में शीला कोल को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना से पूरे रामनगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुआ अभी भी गांव के जंगल में मौजूद है और घात लगाकर इंसानों पर हमला करने की फिराक में है। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगा हुआ है।
हालांकि ग्रामीणों के सूचना के बाद वन विभाग टीम 2 किलोमीटर जंगल में खाक छानती रही, लेकिन आदमखोर तेंदुए के पद चिह्न भी उसके हाथ नहीं लगे।












Click it and Unblock the Notifications