Maihar news: मैहर के नकतरा डैम में उतराता मिला तेंदुआ का शव, इलाके में हड़कंप

Maihar News: मैहर के तालाब में एक तेंदुआ का शव उतराता हुआ देख इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार की दोपहर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आलाधिकारियों ने लोगों की सहायता से तेंदुआ के शव को बाहर निकाला गया है।

जिसके बाद वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दाह संस्कार कर दिया है। मृतक तेंदुआ की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। घटना पोडी बीट के नकतरा डैम की है।

Maihar leopard case

मैहर फॉरेस्ट एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण से 12:30 के समथिंग सूचना मिली थी कि पोंडी बीट के नकतरा गांव के डैम में तैरते हुए जंगली जानवर का शव मिला है। जिसके बाद अमले के साथ मौके पर पहुचकर देखा तो तेंदुआ पानी के अंदर मृत हालात में मिला है।

हालांकि उसके शरीर मे किसी भी तरह के चोट के निशान नही मिले हैं। पर मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। हालांकि अभी तेंदुए के मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+