Satna News: शहीद जवान विवेक पांडे का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव करही कला, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा गांव
Satna News:
Satna News: सतना के जवान की लेह लद्दाख के सड़क हादसे में इलाज के दौरान शहीद हो गए। तिरंगा में लिपटा पार्थिव शरीर घर लाए जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
शहीद विवेक पांडेय का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह 9:30 बजे कोटर थाना क्षेत्र के करही कला गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम हो गईं। शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जिले के अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद विवेक पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी अनुसार बीते एक सप्ताह पहले शनिवार को एक एएलएस वाहन लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था। वह कियारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में फिसलकर 60 फीट गहरी खाई में में गिर गया था।
इस वाहन में विवेक सहित 10 जवान मौजूद थे। जिनमें से 9 की घटनास्थल पर जान चली गई थी। बुरी तरह घायल विवेक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के आरआर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां पर गुरुवार की रात 1:15 में उन्होंने अंतिम सांस ली। 7 वर्ष पहले विवेक पांडेय ने आर्मी ज्वाइन की थी और दिल्ली में पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि चार भाई-बहनों में विवेक तीसरे नंबर के थे। बड़ा भाई आशीष गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। वहीं दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में विवेक बस अविवाहित था। शादी तय हो चुकी थी और दिसम्बर महीने में इसी साल होने वाली थी। पिता राम लखन पांडे कर्नाटक में पंडिताई करते हैं। विवेक का चचेरा भाई इंद्रमणि पांडेय भी आर्मी में है जो हाल ही में साउथ अफ्रीका से मिशन ड्यूटी पूरी कर लौटा है।












Click it and Unblock the Notifications