Independence Day 2024 पर सतना जेल से 24 कैदियों को मिली आजादी, छतरपुर व पन्ना के इतने कैदी शामिल
Satna Central Jail: स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर सतना केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए आजादी का पैगाम लेकर आई है। बता दें कि यहां पर 24 बंदियों को आजादी मिली है, इन कैदियों को बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया गया है।
19 केंद्रीय कारागार और 5 बंदी खुली जेल में सजा काट करे थे। जेल के अंदर अच्छे आचरण को देखते हुए राज्य सरकार ने कैदियों की सजा को माफ किया था। जिसके बाद 9 छतरपुर , 3 पन्ना, 10 सतना, सीधी और शहडोल के एक-एक बंदी की रिहाई हुई है।

जेल में गुनाहों की सजा काट कर रिहा हुए बंदियों को महापौर योगेश ताम्रकार और जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने मिठाई के डिब्बे के साथ पौधे भेंट किए। सभी बंदियों को समझाइश दी गई कि वे अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर पारिवारिक और सामाजिक जीवन गुजारें।
बंदियों में नरेंद्र रैकवार, किशोरी चौधरी, जानकी लोधी, चिंतामन लोधी, धुराम लोधी, राजेश रजक, दीनदयाल ढीमर, श्यामलाल यादव, प्रमोद कोल, राजेश गोंड, मिठाई लाल गोंड, राम कुशल केवट, शत्रुघ्न केवट, महिपाल सिंह, केशव चंद्र पटेल, प्रह्लाद रजक, विजय चौरसिया, रज्जन प्रसाद, आशाराम तिवारी, लाल बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, विजय कुमार मिश्रा, गणेश चौधरी और प्रदीप त्रिपाठी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications