Maihar News: डबल मर्डर से दहला मैहर, बच्ची ने देखा खौफनाक मंजर, ईंट-भट्ठे से चिपकी मिली लाशें
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ईंट भट्ठे में काम करने गए दंपत्ति के शव खेत में मिले हैं। इस मामले की सूचना जैसे ही फैली तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
इसकी जानकरी भी तब सामने आई, जब उनकी बेटी रविवार की सुबह उन्हें चाय देने गई। वारदात में पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार मामला मैहर जिले के धतूरा गांव का है। जिसमें पति-पत्नि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया है। दोनों पति-पत्नि ईंट के भट्टे पर काम किया करते थे।
शनिवार की रात भी वे भट्टे पर ही थे। तभी उनकी किसी व्यक्ति ने हत्या कर दी। सुबह जब उनकी बेटी दोनों को चाय देने गई तो उसे मौके पर दोनों के शव मिले। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मौके पर दोनों की लाशें अलग-अलग जगहों पर मिली है। फिलहाल इन्हें किस हथियार से मारा गया इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि पीएम हो जाने के बाद ही इनकी हत्या के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी। मृतकों में रामू कोल और उसकी पत्नी बताई जा रही है। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। घटना की तहकीकात की जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए मैहर पुलिस राजीव पाठक ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया है। अब तक हुई छानबीन के दौरान यह पता चला है कि पति पत्नी ईट भट्ठे में काम किया करते थे और रात में वहीं रुककर रखवाली भी करते थे।












Click it and Unblock the Notifications