Satna News: सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं मोदी की खास मेहमान, 78 वें स्वंतत्रता दिवस समारोह में हुआ खास सम्मान
Ragini Patel Sarpanch: दिल्ली में हुए देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मप्र से 10 महिला सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच अतिथि के रूप में शामिल हुई है। अतिथि के रूप में सम्मान पाकर रागिनी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।
अतिथि बनी मध्य प्रदेश की 10 महिला सरपंचों में ग्राम झिरिया कोपरिहान की सरपंच रागिनी पटेल ने भी सतना जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिन्हें केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान भी मिला है।

सरपंच रागिनी का अतिथि के रूप में चयन होने की वजह मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच को लेकर सम्मानित किया गया है। साथ ही कई चुनौतियों का सम्मान करके पंचायत की बागडोर थामे हुए है। सही तरीके से पंचायत का संचालन कर रही है। सरपंच रागिनी पटेल ने देश के स्वतंत्रता दिवस के लालकिले पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि बनाकर बुलाने पर पीएम मोदी का आभार माना है।
सरपंच रागिनी पटेल ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिन पहले हमें भोपाल भुलाया गया। भोपाल से सभी को एकसाथ दिल्ली ले जाया गया। जहां रुकने की व्यवस्था अच्छी रही। मैंने बचपन से टीवी पर 15 अगस्त, 26 जनवरी के कार्यक्रम लालकिले से प्रधानमंत्री का भाषण सुनती थी। आज गुरुवार को कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुई। लालकिले पर ध्वजारोहण को देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश को साक्षात सुना है।

अमरपाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झिरिया कोपरिहान में ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित महिला सीट थी। 23 वर्षीय रागिनी पटेल ने 7 प्रतिद्वंदियों को पराजित कर 20 वोटों से जीत हासिल की थी। रागिनी के पिता रामाश्रय पटेल कृषक हैं और गांव में ही रह कर खेती बाड़ी करते हैं।
10 महिला सरपंच बनीं पीएम मोदी के कार्यक्रम में अतिथि
दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ध्वजारोहण कार्यक्रम में एमपी से 10 महिला सरपंचों को आमंत्रित किया गया था। ये महिला सरपंच रागनी पटेल झिरिया कोपरिहान पंचायत सतना , प्रियंका खेमरिया नरसिंहपुर, शर्मिला मेहरा ग्राम सांवलखेड़ा नर्मदापुरम, चंदा पनिका अनूपपुर, प्रिया बाथम सीहोर, प्रगति सहरिया गुना, मंजू चौकसे जबलपुर, हेम कुंवर चंद्रावत मंदसौर, त्रिशिता वाजपेयी इंदौर, रेखा शर्मा सागर, से दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications