14 दिसंबर को हाउस टैक्स में छूट पाने का सुनहरा मौका, इन लोगों को मिलेगा नगर निगम के इस तोहफे का लाभ
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। नगर निगम ने हाउस टैक्स में राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 14 दिसंबर को हाउस टैक्स यानी गृहकर जमा करने पर अच्छी छूट मिलने वाली है।
सतना नगर निगम द्वारा 14 दिसंबर को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के निवासी अपने घरों का टैक्स आधी दर पर जमा कर सकते हैं।

यह लोक अदालत सर्किट हाउस स्थित नगर निगम कार्यालय और सभी जोन कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 6:00 तक चालू रहेगी। यह सुनहरा अवसर उन नागरिकों के लिए है जिनके ऊपर बकाया टैक्स है और वे इसे कम दर पर चुकता करना चाहते हैं।
नगर निगम के आरआई रमेश मिश्रा के जानकारी मुताबिक लोक अदालत के दौरान करदाता अपनी बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं और अधिभार में नियत छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह विशेष पहल नगर निगम द्वारा टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए की गई है। ताकि लोग अपनी बकाया राशि को आसानी से निपटा सकें और उन्हें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय दबाव न झेलना पड़े।
घर का टैक्स चुकाने का सही अवसर
स्थानीय नागरिकों के लिए यह अवसर अत्यधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे वे टैक्स की अदायगी को आसान बना सकते हैं और नगर को अपनी शेष राशि चुकता कर सकते हैं। इस तरह की लोक अदालत समय समय पर आयोजित होती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications