Satna News: सतना की बेटी गार्गी सिंह ने प्रदेश का नाम किया रोशन, साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
Satna News: मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान सतना की बेटी को दिया गया है। एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विंध्य की इकलौती गार्गी सिंह परिहार ने साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप भूटान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
कराते एसोसिएशन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबुज सिंह के मुताबिक गार्गी ने 15 से 19 जुलाई का भूटान की राजधानी थिम्फू मे आयोजित इस अधिकृत अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मे 18 से 21 वर्ष बालिका 61 से 68 किलोग्राम फाइट स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

इसका सीधा लाइव प्रसारण भूटान ओलंपिक कमेटी द्वारा किया गया। आरपीएस मार्शल आर्ट्स ऐंड फिटनेस एकेडमी की उत्कृष्ट खिलाड़ी गार्गी इसके पहले भी तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चार पदक जीत चुकी हैं।
जिसमें एशियन कराते चैंपियनशिप ओकीनावा जापान में रजत, जूनियर वर्ल्ड कप लास-वेगास में पार्टिसिपेशन, यू-एस ओपन मे एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी है।नकल बोन फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रही गार्गी ने चोट के बाद भी स्वर्णिम प्रदर्शन किया है।
मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के महासचिव शिहान महेश कुशवाहा ने टीम को कोच किया। गार्गी के अलावा मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी गौरव सिंधिया, राजवीर सिंह, अनुज गोस्वामी और दीक्षा राजोरिया ने स्वर्ण पदक जीता है। धड़कन शाह और तृप्ति पाल ने रजत और निहारिका कौरव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंडिया की मेडल टैली में इजाफा किया है।
अगस्त लास्ट वीक में फिलीपींस में होने जा रही एशियन कराते चैंपियनशिप के लिए गार्गी भारतीय दल का हिस्सा हैं। एशियन कराते चैंपियनशिप की अग्रिम तैयारी को लेकर इंडिया कैंप भी दिल्ली में आयोजित है। जिसमें पूरी भारतीय टीम एक साथ प्रेक्टिस करेगी।
गार्गी की इस बेहतरीन सफलता पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, शैंकी कैला उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, नमन उपाध्याय, प्रतीक सिंह, यश गुप्ता, गार्गी के माता-पिता श्रीमती नंदिता अतुल सिंह वरिष्ठ पत्रकार वरुण भट्टाचार्य आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications