Maihar Temple: मैहर की फ्री यात्रा, रहना-खाना बिल्कुल निशुल्क, मां शारदा के दर्शन के बाद सीधा पहुंच जाए इस जगह

Free Travel to Maihar: मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं मां शारदा के दर्शन के लिए जाने के आप अगर उत्सुक है तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि एक फोन कॉल से आपकी यह तीर्थ यात्रा पूरी तरह से निशुल्क हो सकती है।

मैहर स्टेशन से कुछ ही दूर रास्ते में माई की रसोई है। माई की रसोई का संचालन मैहर के प्रधान पुजारियों द्वारा कराया जाता है। जिसमें आप को बिना शुल्क के खाने और रूकने की व्यवस्था दी जाती है। इस रसोई का संचालन दोपहर 12 बजे से शाम 9 बजे तक चलता है।

Mai Ki Rasoi Maihar Mother Sharda Temple

Recommended Video

    मैहर की फ्री यात्रा, रहना-खाना बिल्कुल निशुल्क, मां शारदा के दर्शन के बाद सीधा पहुंच जाए इस जगह

    माई की रसोई की देखरेख करने वाले गोल्डी गौतम ने वनइंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया भारत को बताया कि "यह संस्था 7 जनवरी 2019 से श्री गुरु कार्ष्णि मां शारदा सेवा संस्थान मैहर के नाम से चल रही है।

    Mai Ki Rasoi Maihar Mother Sharda Temple

    जिसे माई की रसोई के नाम से जाना जाता है। यहां मां शारदा देवी के धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की उच्च कोटि की व्यवस्था की गई है। माई के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने के लिए एक सप्ताह पहले मोबाइल नंबर 6232451111 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

    माई की रसोई का संचालन धीरज महाराज ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि महाप्रसाद कभी भी आकर ले सकते हैं। माई की रसोई में दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक महाप्रसाद की व्यवस्था रहती है।

    धीरज महाराज ने बताया कि यह प्रेरणा हमें सिख भाइयों से मिली है। जिनके यहां गुरुद्वारे में लगातार लंगर चलते रहते हैं. इसी प्रेरणा के चलते हमने भी माई के दरबार में एक प्रयास किया और श्रद्धालुओं के लिए माई की रसोई के साथ धर्मशाला की शुरुआत की है। आने वाले समय में हमारा उद्देश्य है कि विंध्यवासिनी में माई की रसोई की तरह बद्रीनाथ, केदारनाथ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में भी इसकी शुरुआत करेंगे।

    Mai Ki Rasoi Maihar Mother Sharda Temple

    त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा विराजमान हैं। जिनके दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियों को चढ़कर उनके दरबार पहुंचा जाता है। इसके अलावा रोप-वे की भी व्यवस्था यहां पर है। माई के दरबार में शारदीय और चैत्र दोनों नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां विशाल मेला लगता है। इसके अलावा प्रतिदिन देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माई के दर्शन करने आते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+