Fact Check: सतना में डॉक्टर के द्वारा मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा हुआ वायरल

Satna News:

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में डॉक्टर के द्वारा मारपीट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि घायल युवती को इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई है और डॉक्टर परिजनों से मारपीट कर रहा है।

वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेकिंग पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। वीडियो में परिजनों से मारपीट नहीं, बल्कि असामाजिक लोग डॉक्टर से अभद्रता कर रहे हैं।

satna doctor assault video

जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना अंतर्गत अरगट निवासी कामिनी विश्वकर्मा पिता गंगा विश्वकर्मा शुक्रवार को मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई थी। उसके गले मे दुपट्टा फंस गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Recommended Video

    Fact Check: सतना में डॉक्टर के द्वारा मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा हुआ वायरल

    घटना में मृतक के पिता गंगा प्रसाद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर के द्वारा कोई अभद्रता नहीं की गई बल्कि सहयोग किया गया। सहयोग इस प्रकार की शाम 5:00 बजे परिजनों को पता चला कि 6:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता। डाक्टर से निवेदन करके तत्पश्चात कार्यवाही करवा के डेड बॉडी को चीरघर में रखवा दिए। समय पर कार्यवाही करके डेड बॉडी उपलब्ध करा दिए। डॉक्टर के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। डॉक्टर का काम इलाज करना है। उनके द्वारा भरपूर इलाज किया गया अब भगवान की इच्छा नहीं थी तो बच्ची अब हमारे बीच नहीं रही। जितना डॉक्टर से हो सका उन्होंने भरपूर सहयोग किया।

    वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी दी कि किसी और घटना को हमारी बच्ची की मौत से जोड़ा गया है। उस को राजनीतिक रुप दिया जा रहा है। जो पूर्णता गलत है। वायरल वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वह हमारे पहचान और समाज के नहीं हैं। वह लोग असामाजिक तत्व हैं। आखिरी में डॉक्टर को धन्यवाद देते हुए बोले बच्ची को भगवान श्री चरणों में स्थान दे।

    डॉक्टर अमित पटेल के द्वारा जानकारी दी गई कि इमरजेंसी वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा था। तभी असामाजिक लोग वार्ड में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। मेरे द्वारा बीच-बचाव करके लोगों को वार्ड से बाहर किया गया। असामाजिक लोगों का मृतक के परिजन से कोई संबंध नहीं है। उसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भ्रामक और गलत अफवाह फैलाई जा रही है। वीडियो की सत्यता की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+