Satna News: मां शारदा की शरण में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, शपथ के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे मैहर
Rajendra Shukla Visit maihar: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बुधवार को भोपाल में शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचे।राजेंद्र शुक्ल का मैहर जिले में आगमन हुआ। उप मुख्यमंत्री ट्रेन द्वारा मैहर स्टेशन पहुंचे जहां मैहर विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद डिप्टी सीएम मैहर माई शारदा देवी धाम पहुंचे। मां शारदा देवी के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश एवं विंध्य क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम मैहर से सतना के लिए रवाना हुए।

मैहर से लेकर सतना तक डिप्टी सीएम का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि जल्द ही कुछ ना कुछ निर्णय होगा।
इसकी जानकारी पत्रकारों को दी जाएगी, इसके साथ ही मध्य प्रदेश और विंध्य क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि दिन-रात काम करेंगे और विंध्य क्षेत्र देश का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे, इसके बाद डिप्टी सीएम सतना से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।
डिप्टी सीएम चित्रकूट में श्री बलरामदेसिक संस्कृत विद्यापीठ द्वारा संचालित वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बता दें कि राजेंद्र शुक्ल को उपमुख्यमंत्री बनाने से विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विंध्य क्षेत्र के लोग हमेशा से सीएम के रूप में इस इलाके के चेहरे को देखता चाहते हैं। अब उपमुख्यमंत्री का पद इस इलाके को मिलने से लोग खुश हैं। लोगों को उम्मीद है कि इससे हमारे विंध्य क्षेत्र का विकास होगा।












Click it and Unblock the Notifications