Maihar News: पार्सल के नाम पर शराब तस्करी, शराबियों के घर पहुंचकर डिलीवरी बॉय देते थे सुविधाएं
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से शराब तस्करी का एक नया कारनामा सामने आया है। यहां डिलेवरी बॉय अवैध शराब की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं।
मीसो कम्पनी के कथित डिलेवरी बॉय को पकड़ कर पुलिस ने खुलासा किया। पूरा मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है। जहां दो युवकों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान 18 वर्षीय सत्यम पटेल पिता राजेश पटेल निवासी कंचनपुर थाना नादान देहात और 18 वर्षीय आयुष स्वीपर पिता रविंद्र कुमार स्वीपर निवासी वार्ड नंबर 5 अमरपाटन जिला मैहर हैं।
Recommended Video
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवक कथित मीसो कंपनी में डिलीवरी का काम करते थे। जिनका उपयोग कर तस्कर अनूप पटेल शराब इधर-उधर ले जाया करता था। बीते दिनों जानकारी मिली थी कि वह बाइक से अवैध शराब लेकर जाने वाला है।
जिसके आधार पर पुलिस ने ग्राम बर्रेह रामपुर बघेलान रोड पर नहर के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक तस्कर भाग निकला जबकि उसके लिए काम करने वाले दोनों युवक शराब के साथ पकड़ लिए गए।

अमरपाटन थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ युवक डिलेवरी बॉय वाले बैग के साथ शराब की तस्करी कर रहे हैं। इन्फॉर्मर की जानकारी के आधार पर पुलिस ने बर्रेह गांव के पास से एक मोटरसाइकिल को पकड़ा गया। इसमें दो युवक सवार थे। जिनके कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
आरोपियों पर अपराध क्रमांक 320/ 2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications