झाड़ियों के पीछे जैसे ही शौच करने बैठी, वैसे ही खींच ले गया मगरमच्छ; वृद्ध के साथ आगे क्या हुआ?

Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बुजुर्ग महिला की मगरमच्छ के हमले से मौत हो गई। रामनगर थाना अंतर्गत झिन्ना में रविवार को हमला किया है। मृतक की पहचान 76 वर्षीय वृद्धा रामवती कोरी के रूप में हुई है।

घर के पास स्थित तालाब में सुबह करीब 5 बजे वृद्धा शौच करने गई थी उसी दौरान पानी से बाहर आकर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। असहाय वृद्धा को जबड़े में दबाकर मगरमच्छ तालाब के पानी में खींच ले गया।

Crocodile attacked in Maihar

काफी समय तक जब वृद्धा घर नहीं लौटी तो परिजन तलाशते हुए तालाब पहुंचे तो वहां का दृष्य देखकर उनके होश उड़ गए। पहले वृद्धा की साड़ी पानी में उतराती दिखी फिर जबड़े में उसे दबाए मगरमच्छ नजर आया। जबड़े में वृद्धा का पैर दबाए मगरमच्छ पानी में उलट-पुलट रहा था।

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी दौड़े आए और सभी लाठी लेकर मगरमच्छ तरफ दौड़े जिसके बाद वह वृद्धा को छोड़कर गहरे पानी में छिप गया। ग्रामीण वृद्धा को पानी से बाहर ले आए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वृद्धा के शरीर में जगह-जगह मगरमच्छ के दांत के काटने के गहरे घाव थे। जानवर ने वृद्धा का कंधा नोंच खाया था।

पुलिस की जानकारी अनुसार झिन्ना में मगरमच्छ ने एक वृद्धा का शिकार कर लिया। वृद्धा के घर से करीब 150 मीटर दूरी बाणसागर से लगा तालाब है। वृद्धा रोजाना सुबह तालाब तरफ जाती थी। तालाब के पास कई साल पहले भी मगरमच्छ देखे गए थे, लेकिन जिस मगरमच्छ ने हमला किया वह शायद बीते दिनों हुई बारिश के दौरान ही बाणसागर से आ गया होगा। ग्रामीणों को तालाब में मगरमच्छ के होने की भनक नहीं थी। गांव के कई लोग सुबह उसी तालाब में जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+