Satna News: घर की छत से धक्का देकर पति की हत्या, कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ जुर्माना भी लगाया है।
मृतक संदीप रामपुर तहसील क्षेत्र में पटवारी था और शहर के संतोषी माता मंदिर के पास घर में किराये पर रहता था।

अभियोजन पक्ष के वकील कमलेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक जून 2020 में हरिप्रताप सिंह ने कोलगवां थाने में मामला दर्ज कराई कि उसके चचेर भाई संदीप सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई है। उसे मोबाइल से जानकारी मिली थी कि संदीप छत से गिर गया है। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच शुरू की तो संदीप की तो मौत संदेह के दायरे में आ गई। जांच के दौरान साक्षियों के कथन दर्ज करने के साथ ही छत से गिर जाने का सीन रीक्रिएट किया। लेकिन मृतक की पत्नी प्रियंका के बयान और रीक्रिएशन में असमानता पाई गई। लिहाजा पत्नी भी शक के घेरे में आ गई और इसके बाद पोल खुली कि उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मृतक की प्रियंका ने अपने प्रेमी अनूप सिंह के साथ मिलकर पति की हत्या की। फिर अनूप और सनी के साथ मिलकर शव को छत से नीचे फेंक दिया। उसने हत्या की वारदात को दुर्घटना बताते हुए मृतक के परिजनों और पुलिस को गुमराह किया।












Click it and Unblock the Notifications