Satna News: सतना कलेक्टर और कमिश्नर ने RSS के ध्वज को किया प्रणाम, कार्यक्रम के तस्वीर से उठा सियासी विवाद

Satna News: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों का राजनीतिक पार्टियों की ओर झुकाव कोई नई बात नहीं है। मध्य प्रदेश के कई अधिकारियों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह प्रचार करने के आरोप लगते रहे हैं। अब अधिकारी खुद ही एक्सपोज भी होने लगे हैं। सतना के कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की एक फोटो सामने आई है। जिसमें वे आरएसएस के कार्यक्रम में ध्वज प्रणाम करते दिख रहे हैं। ‌कांग्रेस ने दोनों प्रशासनिक अधिकारियों को चुनावी तैयारियों से दूर रखने के लिए मांग की है।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने 18 जून को ट्विटर पर यह फोटो पोस्ट की है। इसमें सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही आरएसएस के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की पोजीशन में दिख रहे हैं। सांसद ने लिखा- सतना में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की फोटो सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है। ऐसे संबंधों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से बाहर रखें।

Congress-angry-over-Satna-RSS-flag-salute

तन्खा ने आगे लिखा एमपी के चीफ सेक्रेटरी से उम्मीद है कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या सीएस ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। राज्य की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की उम्मीद रखती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे, उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी विवेक तन्खा के ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा बीजेपी ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय, आप से तो हमें कोई अपेक्षा नहीं है। फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं।

सियासी तूफान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने ने लिखा शर्म कीजिए कलेक्टर सतना वा निगमायुक्त जी। आरएसएस के कार्यक्रम में इतने बड़े चरण चुंबक भी मत बनिए। क्या आपसे निष्पक्ष चुनाव संपादन की उम्मीद की जा सकती है। 5 माह बाद का भी ध्यान रखिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+