Chhath Puja 2024: तस्वीरों में देखें सतना की छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने विधिवत की पूजा
Chhath Puja 2024: मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार को लोक आस्था के महापर्व छठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने संतोषी माता तालाब पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया के गीत गाए और पूजा-अर्चना की। खासकर महिलाओं में इसको लेकर काफी उत्साह देखा गया है। संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा दिखाई दिया है।

महिलाओं और पुरुषों ने छठ मैया की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके साथ ही छठ मैया के गींतों पर पूजा घाट गूंजता नजर आया। इस पर्व महिलाओं के साथ नव विवाहिता भी शामिल रही है।

जिला प्रशासन ने छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही क्षेत्राधिकार की मौजूदगी रही है।

मनाया जा रहा पर्व शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। प्रशासन ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की भी खास तैयारी किया है।

श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की प्रशासन ने अपील किया है। मनाई जा रहे छठ पर्व को लेकर लोगों का मानना है।
सूर्य देव और छठ मैया की आराधना से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। घाटों पर श्रद्धालु आस्था और भक्ति में डूबे नजर आए है। माहौल छठ मैया के गीतों से गूंजता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications