Satna: तीस के बाद अब 50 बिस्तर का रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा, राज्य मंत्री ने किया भूमि पूजन

Satna News: सतना जिले के रामनगर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने वाली है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 से बढ़कर 50 बिस्तर अस्पताल के उन्नयन का भूमि पूजन राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने किया है। इस अस्पताल का निर्माण खास तौर पर इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क हादसों के मरीजों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

लगभग साढे 24 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त भवन के भूमिपूजन के अलावा राज्यमंत्री ने लगभग 30 लाख रुपए लागत की डिजिटल एक्सरे मशीन और कक्ष तथा कपड़े धोने की लॉन्ड्री मशीन का लोकार्पण भी किया।

Satna News

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा के मामले में रामनगर और अमरपाटन तहसील क्षेत्र में जिला स्तरीय चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके पहले अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 बिस्तरीय, मर्यादपुर में 30 बिस्तरीय, ताला और देवराज नगर में 30-30 बिस्तरीय अस्पताल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। रामगढ, बड़ा इटमा, बड़वार, बूढ़ा वाउर, मुकुंदपुर स्वास्थ्य केन्द्रों में डिलीवरी प्वाइंट की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों का जाल बिछाया जा रहा है। हर 5 से 7 किमी की दूरी पर स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा मौजूद है।राज्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही जिगना और हिनौती में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्तर की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यहां 10 मेडिकल विशेषज्ञ, 6 मेडिकल आफीसर और 30 नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी कार्यरत रहेंगे। राज्यमंत्री ने अस्पताल कैंपस में कपड़े धोने कि लॉन्ड्री मशीन और 30 लाख रुपए लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन और कक्ष का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री ने अमरपाटन और रामनगर की डिजिटल एक्सरे की मशीनों के लिए फिल्म की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना को दिए।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि पूरा अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अब अस्पताल और चिकित्सा सेवाओं से युक्त हो गया है। रामनगर में बनने वाले 50 बिस्तरीय अस्पताल में फुल्ली ऑटोमेटिक जांच मशीन भी लगेगी। अस्पताल के बाहर पुराने पोस्टमार्टम कक्ष को गिराकर नया डीप फ्रीजर युक्त पोस्टमार्टम कक्ष भी बनाया जाएगा। राज्यमंत्री पटेल ने कायाकल्प अभियान में रामनगर अस्पताल को दो बार प्रदेश में द्वितीय स्थान का पुरस्कार और इस बार प्रथम स्थान का पुरस्कार प्राप्त करने पर बीएमओ तथा स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने बीएमओ विनय कुमार रवि की सेवा भावना और सुव्यवस्थित अस्पताल संचालन की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की।

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन में रोगियों के लिए जिला स्तर की जांच सुविधा मुहैया कराई गई है। यहां कुल 140 तरह की जांचें हो रही हैं। अमरपाटन और रामनगर के लोगों को इन जांचों के लिए अब जबलपुर, नागपुर नहीं जाना पड़ता है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कुल 78 सड़कों को चिन्हांकित कर निर्माण प्रस्तावित किया गया था। जिनमें 60 सड़कों का काम स्वीकृत होकर प्रचलित है। जबकि 15 सड़के स्वीकृत की प्रक्रिया में है। सिंचाई के क्षेत्र में भी बाणसागर डैम का सीपेज रोकने 36 करोड रुपए, अधियारी सागर की नहरों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल तथा रामसुशील पटेल ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+