Bharat Bandh: सतना-मैहर में भारत बंद का कितना असर? अमरपाटन में देखिए क्या हुआ
Bharat Bandh 21 August 2024: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। लेकिन सतना जिले में भारत बंद का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। स्कूल, कालेज चालू हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सुचारू रूप से चल रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ यह बंद है। बुधवार 21 अगस्त को 14 घंटे का भारत बंद बुलाया गया है। झारखंड, राजस्थान और बिहार में भारत बंद का अच्छा असर दिख रहा है लेकिन मध्य प्रदेश में कहीं भी इसका कोई खास असर नहीं है।

सतना और मैहर की सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू
मैहर की सड़कों पर सभी बाजार खुले हुए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है। मैहर में कहीं पर भी भारत बंद का असर नहीं है। मध्य प्रदेश में कई शहरों में स्कूलों को सुरक्षा के तौर पर बंद रखा गया है और कई जगह बसों को भी बंद किया गया है। आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं। मैहर और सतना में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। मैहर में स्कूल, कालेज चालू हैं। बाजार भी खुले हुए हैं और बसें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी चालू हैं।
Recommended Video

मैहर और सतना में सभी बाजार चालू
मैहर ,अमरपाटन और रामनगर क्षेत्र के सभी बाजार सुबह सुचारू रूप से चालू हुए। संगठनों ने भारत बंद में भाग लेने का आव्हान किया है लेकिन इसका कुछ खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications