Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna News: ठंड की वजह से सतना में बदला आंगनबाड़ी केन्द्र का समय, जानें अब क्या है टाइमिंग

Satna News: मध्य प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अच्छा ख़ासा ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सतना जिला केलेक्टर ने ठंड के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए आंगनबाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का आदेश जारी किया गया है।

Satna Anganwadi Timing Change Cold

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र में गतिविधियों के संचालन की समय-सारणी जारी की गई है। जिसके अनुसार प्रातः 10 बजे आंगनवाडी खोलना तथा बच्चों का स्वागत करना, बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन तथा आवश्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, प्रातः 10ः30 बजे से 11 बजे तक सामूहिक गतिविधियों का आयोजन, प्रातः 11 बजे से 11ः30 बजे तक नाश्ता, 11ः30 से दोपहर 12 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेल।

दोपहर 12 बजे से 12ः30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौशल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1ः30 से दोपहर 2 बजे तक बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन एवं बच्चों को उनके गन्तव्य (अभिभावकों) तक पहुंचाना निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार दोपहर 3 बजे से सायं 4ः30 बजे तक थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि, निगरानी, किशोरी बालिका योजनान्तर्गत परामर्श, गृह भेंट तथा अपरान्ह 4ः30 से सायं 5 बजे तक रिकार्ड संधारण का कार्य किया जायेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+