Satna: दादाजी बनने की उम्र में 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद गूंजी किलकारी
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मां की उम्र 42 और पिता की उम्र 62 साल है।
प्रीमेच्योर डिलीवरी होने की वजह से बच्चों का वजन बेहद कम है। लिहाजा उन्हें जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूटेल केयर यूनिट एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।
उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरवेदिया के पूर्व सरपंच पति 62 वर्षीय गोविंद कुशवाहा के घर खुशिया लौट आई। दरअसल पहली पत्नी के जन्मे लड़के की 18 वर्ष की आयु में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद गोविंद बुरी तरह से टूट चुके थे कुशवाहा दांपत्य जीवन में मायूसी छा गई थी। दूसरी संतान के लिए गोविंद कुशवाहा ने अपनी पहली पत्नी को डॉक्टर दिखाया लेकिन काफी लास्ट के बाद भी कस्तूरी बाई मां नहीं बन सकती।
Recommended Video
दोनो पति पत्नी उदास थे और फिर पहली पत्नी कस्तूरी बाई ने पति को दूसरे विवाह का दबाब डाला। 5 साल पहले 65 वर्ष की आयु में दूसरी शादी कराई और आज मंगलवार को दुसरी पत्नी हीरा बाई ने एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया। तीनो बच्चे लड़के है। और स्वस्थ भी है। कस्तूरी बाई अतर्वेदिया पंचायत की सरपंच रह चुकी।

आपको बता दें कि गोविंद जिले के कोठी के समीप कंचनपुर की रहने वाली हीराबाई से दूसरी शादी पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से कर लिया
एक साथ तीन बच्चों का जन्म यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुनियाभर से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि ये मामला इसलिए भी अलग है। क्योंकि यहां 62 वर्षीय बुजुर्ग 3 बच्चों का पिता बना है। वो भी दादा बनने की उम्र में।












Click it and Unblock the Notifications