Satna News: कुत्‍तों से घबराया सतना नगर निगम, गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्‍तों की कराएगा नसबंदी

Satna Nagar Nigam Dogs Sterilization

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कुत्तों की जनसंख्या बढ़ने से मचे हड़कंप के बाद नगर निगम, सतना ने कुत्तों की नसबंदी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। अब सतना नगर निगम अभियान चलाकर कुत्तों की नसबंदी करेगा।

अभियान के तहत सतना नगर निगम क्षेत्र के 4 हजार कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सर्वसम्मति से बजट भी पास किया गया है। इसमें हर कुत्ते की नसबंदी के लिए 1 हजार रुपए का खर्च तय किया गया है।

Satna Nagar Nigam Dogs Sterilization

अधिकारियों की मानें तो गली-मोहल्लों में बेखौफ घूमने वाले आवारा कुत्तों पर लगाम कसने के लिए जल्द ही उनकी नसबंदी शुरू की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Recommended Video

    Satna News: कुत्‍तों से घबराया सतना नगर निगम, गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्‍तों की कराएगा नसबंदी

    नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने, उनका बधियाकरण और टीकाकरण के लिए 40 लाख रूपये का टेंडर जारी किया है। नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। आवारा कुत्तों द्वारा मासूम बच्चों और आम जनता को काटने की घटनाओं के बाद नगर निगम ने ये कदम उठाया है। अब इन आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।

    आपको बताते चले इसके पहले भी सतना नगर निगम करीब एक हजार कुत्तों की नसबंदी कर चुका है। बकायदा कुत्तों की नसबंदी के लिए संबंधी प्रशिक्षण भी इंदौर में कराया था। नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बने हुए है। इसी को लेकिर कुत्तों की नसबंदी कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 40 लाख रूपये का बजट रखा है।

    नगर निगम ने जब पहले कुत्तों की नसबंदी की थी, इसके लिए एक नसबंदी केन्द्र बनाया गया था। जहां कुत्तों को पकड़कर 6 दिन के लिए भर्ती किया गया था। क्योंकि कुत्तों की नसबंदी के लिए तीन दिन पहले भर्ती करना होता है। इसके बाद ही कुत्तों को छोड़ा जाता है।

    सतना नगर निगम क्षेत्र में करीब चार हजार आवारा कुत्ते विचरण कर रहे हैं। कभी कभी ये कुत्ते लोगो को काट भी रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब नगर निगम इनकी नसबंदी कराएगी। इसके लिए बकायदा चालीस लाख की निविदा निकाली गई है। निविदा एजेंसी इनकी धड़पकड़ करेगी और बैक्सिनेशन के साथ साथ इनकी नसबंदी भी करेगी ,ताकि लोग कुत्तों की बाइट से बच सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+