भदोही अग्निकांड: घटना को लेकर Facebook पर किया ऐसा कमेंट, मामला दर्ज कर पीछे पड़ी पुलिस
भदोही अग्निकांड मामले में सोशल मीडिया पर गंदे गंदे कमेंट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भदोही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा उक्त युवक की तलाश की जा रही है
भदोही अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया पर गंदे गंदे कमेंट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भदोही पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है उसके खिलाफ आवश्यक और विधिक कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि भदोही में पंडाल में आग लगने की घटना के बाद रामजी राव नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा फेसबुक पर मां दुर्गा के खिलाफ गंदे गंदे कमेंट किए गए थे।
इसके अलावा भदोही में हुई घटना को भी सही बताते हुए उसके द्वारा खुशी भी जाहिर की गई थी। कुछ लोगों द्वारा इसका स्क्रीनशॉट बनाकर भदोही पुलिस से शिकायत की गई। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी थी आग
बता दें कि बीते रविवार को भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत नरथुआ गांव में बाल एकता समिति द्वारा तालाब के किनारे पंडाल को बनाया गया था। पंडाल में काफी संख्या में लोग मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए रविवार को पहुंचे थे उसी दौरान किसी तरह पंडाल में आग लग गई। आग लगने के दौरान वहां करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग पंडाल के भीतर मौजूद थे ऐसे में करीब 6 दर्जन लोग जल कर घायल हो गए। घायलों को भदोही के अलावा वाराणसी के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, ट्रामा सेंटर, बीएचयू, कबीरचौरी और प्रयागराज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि शुक्रवार तक घायल लोगों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना औराई पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट।@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur @News18UP @bstvlive @aajtak pic.twitter.com/zmXRWU65wP
— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) October 6, 2022












Click it and Unblock the Notifications