UP News: लेखपाल को पीटते पुलिसकर्मियों का Video Viral, एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, जांच जारी
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक लेखपाल की पिटाई करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेखपाल की पिटाई के मामले में उसके साथियों और लेखपालों द्वारा सड़क पर जाम लगाया गया, उसके बाद एसडीएम के समझाने पर लेखपालों ने जाम समाप्त किया। वहीं इस मामले में दुर्गागंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करवाई जा रही है, जांच में यदि थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिसकर्मी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा लेखपाल की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, यह पूरी घटना भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के दमघा गांव का बताया जा रहा है। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले लेखपाल शैलेश पांडेय बुधवार को दोपहर में अपने घर की तरफ जा रहे थे। पुलिस पर आरोप है कि दमगघा गांव में पुलिस द्वारा एक महिला की पिटाई की जा रही थी। घटना देखकर लेखपाल मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लेखपाल को भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप कि लेखपाल की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिसकर्मी लेखपाल को थाने उठा ले गए। इस दौरान थाने में थानेदार ने भी लेखपाल को जमकर पीटा। पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद लेखपाल अचेत हो गया तो उसे सुरियावा सीएससी में भर्ती कराया गया।
लेखपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया। इस मामले की जानकारी होने के बाद लेखपाल के सहयोगी ज्ञानपुर नहर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ज्ञानपुर मानसिंह मौके पर पहुंचे और लेखपालों को समझा कर बुधवार की देर शाम जाम समाप्त कराए।
इस मामले में एएसपी राजेश भारती द्वारा बताया गया कि एक विवाद के मामले के निस्तारण के लिए दुर्गागंज थाने के आरक्षी गांव में गए थे। पुलिसकर्मी शादी ड्रेस में गए थे, इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गांव वालों ने विवाद कर लिया था। पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष को अवगत कराया, उसके बाद थानाध्यक्ष दुर्गागंज फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि इस दौरान गांव के रहने वाले लेखपाल पहुंच गए और सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों को देखकर वह भी पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिसकर्मी भी उन्हें नहीं पहचान पाए और मारपीट हुई। घायल लेखपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थानाध्यक्ष दुर्गागंज को लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें एक मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो भी सच्चाई आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देखें Video-
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications