UP: वीडियो कॉल पर महिला संग गंदी हरकत करते हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड

UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक हेड कांस्टेबल का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल हेड कांस्टेबल के ऊपर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, रविवार दोपहर में भदोही जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत किए जाने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

viral-video-of-head-constable-doing-bad-act-with-woman-in-bhadohi-up

वर्दी पानी पुलिसकर्मी द्वारा महिला को वीडियो कॉल पर गंदे इशारे करने तथा महिला के सामने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने का शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए। वीडियो में महिला और पुलिसकर्मी द्वारा अश्लील बातें हो रही थी इतना ही नहीं लोग अश्लीलता की सारी हदें भी पार करते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा उस पुलिसकर्मी की पहचान की जाने लगी। पुलिस अधिकारियों को जब मामले की जानकारी हुई तो पूछताछ और जांच पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी का नाम श्याम सुंदर यादव है जो भदोही सदर कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. मीनाक्षी कात्यायन द्वारा हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन द्वारा बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा वीडियो तथा पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हेड कांस्टेबल के विरुद्ध अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

UP News: वृक्षारोपण अभियान की सफलता को लेकर उत्साहित है सरकार, जानिए इसकी वजहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+