UP: 52 साल की उम्र में शख्स ने की दूसरी शादी, अब हो रहा पछतावा, पुलिस तक पहुंचा मामला
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पत्नी की मौत के बाद 52 साल के एक शख्स ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उसे धोखा मिला तो अब उसे पछतावा हो रहा है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है।
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। शादी करने के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने उसे धोखा दे दिया। धोखा मिलने के बाद अब वह पुलिस के पास पहुंचा है।
पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं 52 वर्षीय प्रति ही नहीं उसके बच्चे भी काफी परेशान हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर उस व्यक्ति के गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। दूसरी शादी करने के बाद अब वह व्यक्ति भी पछता रहा है।

दरअसल, भदोही जनपद के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति को 4 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पूर्व उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसके जानने वालों ने उससे कहा कि बची हुई उम्र गुजारने के लिए उसे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए।
रिश्तेदारों के द्वारा काफी समझाने के बाद वह व्यक्ति दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गया। बताया जा रहा है कि वह भदोही जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से उसने दूसरी शादी कर ली। शादी करने के लिए उसने अपना खेत भी बेच दिया और धूमधाम से शादी संपन्न हो गई।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी संपन्न हो जाने के बाद पत्नी विदा होकर ससुराल आई। ससुराल में वह अपने पति के साथ 3 दिनों तक रही। सुहागरात के बाद भी सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और परिवार में वह महिला घुल मिलकर रहने लगी।
बताया जा रहा है कि ससुराल आने के 3 दिन बाद वह पति का साथ छोड़कर फरार हो गई। पति द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसने खेत बेचकर आठ लाख से अधिक के गहने खरीदे थे। गहने और नगदी लेकर उसकी दूसरी पत्नी फरार हुई है।
पति का यह भी आरोप है कि उस समय बताया गया था कि उसकी दूसरी पत्नी जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है लेकिन अब जानकारी लेने पर पता चल रहा है कि वह लखनऊ की रहने वाली है। इस मामले में पति द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications