Bhadohi News: सीतामढ़ी घाट पर गंगा नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबे, एक को बचा लिया गया, दूसरा लापता
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में स्थित सीतामढ़ी गंगा घाट पर शनिवार को स्नान करते समय प्रयागराज के रहने वाले दो दोस्त डूब गए। इस दौरान एक युवक को मल्लाहों ने बचा लिया।
जबकि दूसरा युवक गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया। मल्लाहों ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन उसकी बॉडी दोपहर बाद तक नहीं मिली। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और खोजबीन शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के भुवालपुर के रहने वाले 18 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा और 17 वर्षीय रवि कुमार अपने दोस्तों के साथ शनिवार को भदोही जनपद के सीतामढ़ी में घूमने के लिए आए थे।
सीतामढ़ी मंदिर में घूमने टहलने के बाद युवक गंगा नदी में स्नान करने के लिए चले गए। स्नान करने के दौरान ही नदी में तैरते समय शिवम और रवि दोनों गहरे पानी में चले गए। इस दौरान आस पास स्नान कर रहे लोग शोर मचाने लगे।
स्नान कर रहे लोगों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद पास में मौजूद मल्लाहों को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो हुए तत्काल गंगा नदी में कूद गए और रवि को बचा लिया जबकि शिवम गहरे पानी में समा गया।
गोताखोर कर रहे हैं शिवम की तलाश
बाद में स्थानीय लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवान शिवम की तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा शिवम के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications