Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग के आवास में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास में एक 18 वर्ष की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती विधायक के आवास में तीसरी मंजिल पर रहती थी। कुछ लोग उसे नौकरानी बता रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई इसके अलावा फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच पड़ताल किया गया। जांच के बाद डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वही इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद व्यक्ति के आवास पर 18 साल की नाजिया नामक एक युवती रहती थी। विधायक की आवास की तीसरी मंजिल पर कमरे में फांसी के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके।
इसके अलावा इस जांच में दो डॉक्टरों की एक पैनल भी गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बाग के आवास में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications