भदोही: किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या, दरिंदों ने तेजाब से जलाया चेहरा

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरिंदों ने पहचान छिपाने के लिए किशोरी के चेहरे को तेजाब से भी जला दिया। जानकारी के मुताबिक, किशोरी पिछले तीन दिन से लापता थी। एसपी भदोही राम बदन सिंह ने बताया कि 17 अगस्त से लापता लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

missing minor girl life lost after misdeeds in bhadohi

पशु चराने गए थी किशोरी

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बीते सोमवार की शाम एक किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ वरुणा नदी के किनारे पशु चराने गई थी। कुछ देर बाद छोटी बहन घर चली आई। जब वह वापस लौटी तो बड़ी बहन गायब थी। उसने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

किशोरी का चेहरा जला हुआ शव मिला

पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे, इसी बीच बुधवार को किशोरी का जला हुआ शव मिला। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-जौनपुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन से कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो किशोरी को हत्या से बचाया जा सकता था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित

एसपी भदोही राम बदन सिंह ने बताया कि 17 अगस्त से लापता लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित कर दी गई है। एसपी का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+