भदोही में कार से कॉलेज जा रहे प्रिंसिपल को बदमाशों ने रोका, शीशा खोलते ही मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश से भदोही जनपद में सोमवार को कॉलेज जा रहे हैं प्रिंसिपल को बदमाशों ने रोक लिया। रोकने के बाद प्रिंसिपल जब कर का शीशा नीचे उतारे इस दौरान बदमाशी ने उनको गोली मार दी। घटना के दौरान उनका चालक भी कार में मौजूद था।

बदमाशों के भागने के बाद कार चालक उनको गाड़ी में लेकर के ही अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की और उन्हें मृत घोषित कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रिंसिपल के परिवार में मातम पसर गया।

principal going to college by car in Bhadohi

वहीं जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि भदोही में स्थित भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के इंटर कॉलेज में वह प्रिंसिपल थे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, भदोही जनपद के अमिलौरी के रहने वाले 55 वर्षीय योगेंद्र बहादुर सिंह बसवानपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे। बेटे शिवम का कहना है कि उसके पिताजी सुबह करीब 9:30 बजे घर से कॉलेज के लिए निकले थे।

प्रिंसिपल बेटे शिवम ने यह भी कहा कि घर से निकलने की थोड़ी ही देर बाद चालक द्वारा फोन करके घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे।

प्रिंसिपल को ही मारना चाहते थे बदमाश
प्रिंसिपल जी गाड़ी से कॉलेज जा रहे थे उसे गाड़ी को सुभाष नामक एक ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर का कहना है कि अपाचे सवार दो लोग वहां पहुंचे। वह लोग हाथ दिखा कर गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने के बाद जैसे ही उसने शीशा नीचे किया।

इसी दौरान बाइक सवार लोग सलाह निकालकर प्रिंसिपल के ऊपर गोली चला दिए। गोली चलाने के बाद प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बाइक सवारी युवक भाग निकले। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बदमाश केवल प्रिंसिपल को करने के लिए आए थे।

यही कारण है कि बदमाशों के टारगेट पर केवल प्रिंसिपल ही थे। यदि बदमाश किसी दूसरे सिलसिले से आए होते तो चालक को भी जरूर गोली मारे होते। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+