अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- यह सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है

भदोही, 05 सितंबर: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को भदोही पहुंचे। यहां इनार गांव में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित शिक्षक अधिवेशन में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल सपा सरकार के समय हुए शिलान्यास पर शिलान्यास, लोकार्पण कर लोकार्पण रही है। यह सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है।

BJP government did not do any work in last four years in uttar pradesh says akhilesh yadav

अखिलेश ने इशारों में पीएम मोदी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताएं कि चार साल के कार्यकाल में कोई ऐसा काम किया हो जिसका उन्होंने शिलान्यास भी किया और लोकार्पण भी। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, सबको याद होगा किसी ने कहा था कि गंगा को साफ करना है, लेकिन गंगा मैया कितनी साफ हुईं यह सभी देख रहे हैं।

अखिलेश ने कहा- आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी

उज्जवला योजना को लेकर अखिलेश ने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, लेकिन महंगाई इस तरह से बढ़ा दी गई है कि उज्ज्वला योजना बुझजला बन गई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लोग गैस सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ी। अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता ने मूड बना लिया है, बदलाव होगा और होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में किसानों और बुनकरों को बिजली की सुविधा दी जाएगी, उन्हें सहूलियत मिलेगी। शिक्षकों का सम्मान भी बढ़ेगा। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ''जन समर्थन का ये सैलाब बता रहा है, उप्र में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है। इस बार 2022 के चुनाव में शिक्षक-समाज, किसान, ग़रीब, मज़दूर, व्यापारी-कारोबारी, रेहड़ी-पटरीवाले, महिला, युवा व आम जनता सब मिलकर सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+