Bhadohi News: सुबह पूजा करने हनुमान मंदिर पहुंचे ग्रामीण, इस हालत में मिले पुजारी, बुलाई गई पुलिस
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में प्राचीन हनुमान मंदिर की पुजारी की रविवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुजारी की हत्या करने के बाद बदमाश आसानी से वहां से फरार हो गए। सुबह में गांव के लोग जब मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उन लोगों ने पुजारी का शव देखा।
उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। ग्रामीणों का कहना है की हत्या करने के अलावा मंदिर से एक घंटा भी चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Recommended Video
यह घटना भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के बावन बीघा तालाब के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की है। मंदिर परिसर में ही बने हुए एक कमरे में मंदिर के पुजारी 75 वर्षी सीताराम रहते थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब 30 साल से पुजारी मंदिर पर रह रहे थे।
मंदिर पर नशेड़ियों का होता था जमावड़ा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पर बीते कुछ दिनों से नशेड़ियों का जमावड़ा होता था। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी द्वारा कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया था।
लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की मंदिर पर बैठने वाले लोगों द्वारा ही पुजारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। संभावना जताई जा रही है कि मंदिर पर बैठने वाली नशेड़ियों द्वारा ही पुजारी की हत्या की गई है। ऐसे में इस घटना को लेकर पुलिस के प्रति भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची
मंदिर के पुजारी के हत्या की सूचना मिलने के बाद वारदात स्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंची। वारदात स्थल पर पहुंचने के बाद फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किया गया। वहीं डाग स्क्वायड को कोई खास सुराग नहीं मिल पाया।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि फॉरेंसिक टीम के साथ ही शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटना का निरीक्षण किए हैं। उन्होंने कहा कि पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर हथियारों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications